स्पोर्ट्स

Vijay Hazare Trophy: IPL 2025 में रहा अनसोल्‍ड, अब तबाही मचा रहा है ये भारतीय बल्‍लेबाज

IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अनसोल्‍ड रहे थे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए पैडल तक नहीं उठाया था। ऐसे में अब मयंक अग्रवाल विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में जमकर रन बना रहे हैं। टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में वह 4 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं।

रविवार को नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक के कप्‍तान मयंक अग्रवाल ने शतक ठोका। मयंक अग्रवाल ने 97.48 की स्‍ट्राइक रेट से 119 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 4 छक्‍के भी लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने नागालैंड को 9 विकेट से मात दी।

टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन की बात करें तो वह अभी सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 7 मैच की 7 पारियों में 153.25 की औसत और 111.66 की स्‍ट्राइक रेट से 613 रन बनाए हैं। इतना ही विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में वह अब तक 66 चौके और 18 छक्‍के भी ठोक चुके हैं।

मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मयंक अग्रवाल ने 47 रन बनाए थे। इसके बाद पुदुचेरी के विरुद्ध मैच में उन्‍होंने 18 रन की पारी खेली थी। 26 दिसंबर को पंजाब से हुई टक्‍कर में मयंक ने 139 रन ठोक दिए थे। अरूणाचल के खिलाफ अगले ही मैच में मयंक यादव ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

31 दिसंबर को कर्नाटक का सामना हैदराबाद से हुआ था। इस मैच में मयंक अग्रवाल ने 124 रन जड़ दिए थे। इस दौरान उन्‍होंने 15 चौके और 2 छक्‍के लगाए थे। सौराष्‍ट्र के खिलाफ पिछले मैच में मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक लगाया था। उन्‍होंने 106.15 की स्‍ट्राइक रेट से 65 गेंदों पर 69 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्‍ले से 7 चौके और 1 छक्‍का निकला था।

Related Articles

Back to top button