CRIMEछत्तीसगढ़

कोरबी में सनसनीखेज वारदात: उप सरपंच के साथी को गोली मारी

कोरबा, 07 जनवरी। कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोरबी में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गांव के उप सरपंच अपने साथी कृष्णा पाण्डेय (31) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी अचानक हुए हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के अनुसार, दोनों कहीं जाने की तैयारी में थे। बाइक स्टार्ट न होने पर उप सरपंच किक मार रहे थे। जैसे ही गाड़ी स्टार्ट हुई, अचानक पीछे से गोली चलने की आवाज आई। पहले इसे मामूली आवाज समझा गया, लेकिन जब उप सरपंच ने पीछे मुड़कर देखा, तो कृष्णा खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी थी।

Related Articles

Back to top button