एमएस धोनी बने मोटिवेशनल गुरू, लाखों लोगों को बताया विश्व पर राज करने का मंत्र, जानिए क्या कहा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वो इंसान हैं जिन्होंने एक छोटे से शहर से निकलकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई। आज धोनी को विश्व क्रिकेट का हर इंसान जानता है। धोनी का मानना है कि आज के समय में सफलता बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों से भी लोग आगे निकल सकते हैं और पूरे विश्व पर छा सकते हैं धोनी ने एलन करियर इंस्टीट्यूट में तकरीबन 3,50,000 बच्चों के सामने सफलता का मंत्र साझा किया और उन्हें मोटिवेट किया। उन्होंने ये भाषण मुंबई के एसवीपी स्टेडियम में दिया। इस इवेंट ने सबसे ज्यादा स्टूडेंट की हाजिरी की रिकॉर्ड बनाया है।
अखिलेश ने महाकुंभ हादसे पर मौन की मांग की:बोले- डिजिटल कुंभ कराने वाले मौत के आंकड़े नहीं बता रहे
छोटे शहर और बड़े सपने
धोनी ने अपने भाषण में कहा कि छोटे शहर के लोग सपने देख उन्हें साकार कर विश्व पर राज कर सकते हैं और हर कोई अपना लक्ष्य हासिल कर सकता है। धोनी ने कहा, “आपका फोकस पर्दे के बीच की मेहनत पर होना चाहिए। इसी के दम पर आप बड़े स्टेज तक पहुंच सकते हैं और इसके बाद परिणाम आपको फॉलो करता है। वर्तमान में रहो और हर पल का लुत्फ लो। मैंने कभी भारत के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचा था। मैंने हर मैच में अपना बेस्ट देने के बारे में सोचा था।”
असफलता से सीखो
धोनी ने बच्चों को असफलता से भी सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो आपको लगातार आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, “सफलता और असफलता आपके जीवन का हिस्सा हैं। अहम बात है कि आप अपनी असफलता से भी सीखें और आगे बढ़ते रहें। लीडर्स का सम्मान करें, चुनौतियों को स्वीकारें और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।” धोनी को दुनिया के सबसे महान कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। चार साल बाद 2011 में धोनी की कप्तानी में ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वह ये तीनों खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।