Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, कई समस्याओं का होगा समाधान
माघ माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मौन साधना करने का काफी महत्व माना गया है। इस साल यह तिथि और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन यानी बुधवार, 29 जनवरी 2025 को महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इस दिन किन चीजों से शिव जी की अभिषेक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति
अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में मौनी अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल डालें और शिव जी का अभिषेक करें। इससे जातक को पितृ दोष से राहत मिल सकती है और जीवन की कई समस्याएं हल हो जाती हैं।
Republic Day 2025 : बॉलीवुड की इन देशभक्ति फिल्मों के साथ मनाए गणतंत्र दिवस …
आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि
मौनी अमावस्या के दिन आप गंगाजल में बेल पत्र और पान के पत्ते मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से साधक की आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
होगा सुख-शांति का वास
अगर आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए मौनी अमावस्या के दिन महादेव की विधिपूर्वक रूप से पूजा-अर्चना करें। साथ ही उनका कच्चे दूध में दही और शहद मिलाकर अभिषेक करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
प्रसन्न होंगे महादेव
मौनी अमावस्या के दिन आप शिव जी का शुद्ध घी से भी अभिषेक कर सकते हैं। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। वहीं भोलेनाथ की कृपा के लिए आप अमावस्या पर शुद्ध शहद से भी उनका अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से व्यक्ति का सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उसके सभी दुख-दर्द भी दूर होने लगते हैं।