Blog

रोजाना बस इतने किलोमीटर कर लीजिए Walk, डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी दूर

नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए काफी अच्छा है। पैदल चलने वाले तंदुरुस्त तो रहते ही हैं साथ ही काफी एक्टिव रहते हैं। इसलिए कोशिश यह करनी चाहिए कि रोजाना आप पैदल चलें। लेकिन हर किसी के जहन में यह सवाल रहता है कि पैदल तो चलना है लेकिन पैदल कितना चलना है जिससे सेहत ठीक रहे। 

यह सवाल दिमाग में आना भी वाजिब है। लेकिन इसके अलग-अलग जवाब लोग देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पैदल चलना कितना जरूरी है और पैदल चलने से कितने फायदे हैं। ऐसे में आपको यह भी जानना चाहिए कि रोजाना आपने कितने कदम चलना है। 

वॉक करना एक अच्छा व्यायाम है, लेकिन यदि आप इसके फायदे नहीं देख पा रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ कारण हैं जिनकी वजह से वॉक करने के बावजूद फायदा नहीं हो पा रहा है

रेगुलर करें वॉक: आप नियमित रूप से वॉक नहीं कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। कई लोग गैप लेकर वॉक करते हैं जो फिर सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता। इसलिए रेगुलर वॉक की आदत डालें। अगर आप रोजाना 5 हजार कदम से ज्यादा चल रहे हैं तो यह काफी अच्छा है। स्टडी बताती है कि आपको डिप्रेशन से दूर रहने के लिए कम से कम 7500 कदम चलने चाहिए। 

वॉक के दौरान मोबाइल का यूज: अगर आप वॉक के दौरान अन्य गतिविधियां जैसे कि मोबाइल फोन का उपयोग या संगीत सुनना कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। वॉक करते हुए केवल वॉक ही करें। अगर आप अपने दिमाग को किसी अन्य जगह पर लगाते हैं तो वॉक का फायदा नहीं ले पाएंगे। 

वॉक के बाद आराम: रोजाना वॉक के बाद पर्याप्त आराम नहीं ले रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं होंगे। कोशिश करें कि वॉक करने के बाद आप कुछ देर आराम करें। रोजाना कितना चलना है पैदल, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि उम्र, वजन, और स्वास्थ्य लक्ष्य। 

आम तौर पर, वयस्कों के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना अनुशंसित होता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पैदल चलने की गति और दूरी भी महत्वपूर्ण हैं। आदर्श रूप से, आपको मध्यम गति से चलना चाहिए और रोजाना कम से कम 5-7 किलोमीटर चलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button