दूसरी शादी करूंगा कहने पर पति को कुल्हाड़ी से काटा:बच्चा नहीं होने पर पत्नी से करता था विवाद
सरगुजा ,छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति ने दूसरी शादी करूंगा कहा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, जिससे पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के मैनपाट का है।
NHIDCL में एसोसिएट और कंसल्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 10 जनवरी तक करें आवेदन
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बलिराम माझी (28) है, जो नर्मदापुर के खालपारा का रहने वाला था। वह जेसीबी चलाता था। करीब 3 साल पहले बलिराम माझी (28) और नईहारो (26) की शादी हुई थी। वह पत्नी से अकसर कहता था कि, तुमसे बच्चे नहीं हो रहे हैं, उसे बच्चे चाहिए।
परिजनों ने बताया कि बलिराम मांझी और उसकी पत्नी मंगलवार को दोनों नशे में थे। दोनों के बीच फिर बच्चे और शादी को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नईहारो बाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के कनपटी, चेहरे और सिर पर 3-4 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर जान चली गई।